google.com, pub-3616798242334766, DIRECT, f08c47fec0942fa0 सत्र 2022-23 हेतु शाला अनुदान की राशि राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा राशि जारी देखें डिटेल...!

सत्र 2022-23 हेतु शाला अनुदान की राशि राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा राशि जारी देखें डिटेल...!

 राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा सत्र 2022-23 हेतु शाला अनुदान की राशि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं के लिए जारी उपयोग हेतु दिशा निर्देश देखें डिटेल...


Khabar-pahli. Come 
   छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला हेतु सत्र 2022-23 की शाला अनुदान की राशि राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सभी 28 जिलों के लिए जारी कर दिया गया है छत्तीसगढ़ में 40645 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला में इन सभी स्कूलों के लिए 11109.50 लाख रुपए जारी किए गए हैं आपको मालूम होगा कि पिछले वर्ष यह राशि जनवरी - फरवरी में जारी किया गया था ,परंतु इस बार अगस्त महीने में ही जारी किया गया है ताकि स्कूलों में सुविधा एवं स्कूलों का रंग रोगन एवं बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में  राशि का उपयोग किया जा सके ,इस राशि का उपयोग पी एफ एम एस के माध्यम से भुगतान किया जाएगा, इस राशि का उपयोग करने हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया है ,उसी के अनुरूप खर्चा करना होगा
स्कूलों में दर्ज संख्या के अनुसार प्राप्त होगा राशि
क्रमांक     शाला की दर्ज संख्या      राशि

01                 1-30                 10000/-

02                 31-100              25000/-

03                 101-250          50000/-

04                251-10000      75000/-

राशि आहरण हेतु दिशा निर्देश

इस राशि का आहरण पी एफ एम एस के माध्यम से किया जाएगा

20 फरवरी 2023 तक इस राशि का उपयोग कर उपयोगिता प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है

राशि का खर्चा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश 👇

1. शाला अनुदान राशि का उपयोग शाला प्रबंध समिति के बैठक आयोजित कर इस राशि का जानकारी समिति को बताते हुए प्रस्ताव तैयार करना

2. छत्तीसगढ़ के क्रय भंडार नियमों का पालन करते हुए राशि का व्यय किया जाएगा

3. राशि का  खर्च के बाद पंजी संधारण करना अनिवार्य होगा

4. इस राशि का उपयोग करने के बाद स्कूल  के दीवारों में राशि का स्पष्ट उल्लेख करते हुए आय व्यय का लेखन कार्य करना होगा

5.  10% राशि का उपयोग स्वच्छता, हैंड वास, फिनाइल, साबुन, टॉयलेट क्लीनर के लिए करना होगा

6. शाला में सुरक्षा संबंधी मैं भी राशि खर्च करना होगा

7. बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता हेतु जैसे बच्चों के पोर्टफोलियो हेतु कोरा कागज, ड्राइंग शीट, स्केच पेन ,चार्ट, कक्षा सजावट ,आदि में भी खर्च करना होगा

8. शाला भवन की रंग रोगन पुताई पेंटिंग करना होगा

9. मुस्कान पुस्तकालय

10. स्कूल में प्रिंट रिच वातावरण तैयार करना रंग रोगन पुताई डेंटिंग पेंटिंग

11. शाला में कंप्यूटर इंटरनेट कि खर्च हेतु भी राशि का उपयोग करना है

12. शाला भवन की मरम्मत के लिए भी इस राशि का उपयोग करना होगा

आदेश देखें 👇







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ब्रेकिंग न्यूज़ -: cg कि इन जिलों में ग्रीष्मकालीन  लू चलने की मौसम विभाग ने दी चेतावनी देखें डिटेल